पटना ग्रामीण: नेशनल हेराल्ड मामले में चार्जशीट के विरोध में आयकर गोलंबर पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
कांग्रेस नेशनल हेराल्ड केस में राहुल-सोनिया गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। बुधवार की दोपहर 1 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ईडी, सीबीआई और प्रशासन सरकार के इशारे पर काम कर रही है।