पटना ग्रामीण: BJP कार्यालय में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, स्वतंत्रता सेनानियों की चीजों को लूटने का आरोप लगाया
भाजपा कार्यालय में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर देश को लूटने की शुरुआत करने का आरोप लगाया है। सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी लोकतंत्र का मजाक बनाने का आरोप लगाया है।