कानपुर: किदवई नगर पुलिस ने गांजा बेच रही तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार
कानपुर कमिश्नरेट की किदवई नगर थाने की पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गांजा बेच रही तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि गिरफ्तार की गई महिलाएं सुमन, राधा और मन्नू है।तीनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।