गंगीरी 🚨 शादी के कार्ड बांटने निकला पिता खुद हादसे का शिकार! तेज रफ्तार बाइक ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, तीन घायल!
अलीगढ़ के गंगीरी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। गांव हिदरामई में धर्मशाला के पास खेत से पैदल घर लौट रही दो महिलाओं को बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं समेत बाइक सवार भी घायल हो गया।
घायलों की पहचान हिदरामई निवासी सोमवती पत्नी महेश और कविता देवी पत्नी देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वहीं बाइक सवार रामकिशन पुत्र मोती सिंह, निवासी सुनामई थाना गोधा, उम्र करीब 42 वर्ष, भी घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि रामकिशन अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटने के लिए निकला था। उसकी बेटी की शादी आगामी 1 दिसंबर को होनी है, लेकिन रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया।
सूचना मिलते ही गंगीरी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए भिजवाया।
#AligarhNews #GangiriNews #Hidramai #RoadAccident #BikeAccident #AccidentNews #AligarhPolice #UPPolice #UttarPradeshNews #BreakingNews #LocalNews #HindiNews #HBNNews