मिर्ज़ापुर: सिरसी बांध के पास मोड़ पर अनियंत्रित पिकअप पलटने से महिला की मौत, उसका बेटा हुआ जख्मी, अन्य लोग बाल-बाल बचे
सिरसी बांध के पास मोड़ पर अनियंत्रित पिकअप पलटने से उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा जख्मी हो गया। मंडलीय अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि चालक को या तो झपकी आई या तो वह नशे में था जिसकी वजह से पिकअप पलट गई। संत नगर थाना क्षेत्र के दीपनगर मुस्कीरा गांव की रहने वाली निर्मला की इस हादसे में मौत हो गई। उसका पुत्र प्रिंस कुमार घायल हो गए।