औरैया: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बोले, भाजपा सरकार में न तो सत्ता पक्ष के अपने लोगों का हो रहा सम्मान और न ही आम जनता का
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में न तो सत्ता पक्ष के अपने लोगों का सम्मान हो रहा है और न ही आम जनता की कोई सुनवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब इस कुशासन से तंग आ चुकी है और बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता समाजवादी पार्टी पर अपना पूर्ण विश्वास जताएगी और सपा पूर्ण बहु