हथुआ: सबेया हवाई अड्डे को लेकर बड़ी पहल: AAI टीम ने किया निरीक्षण, सर्वे रिपोर्ट के बाद तय होगी आगे की रणनीति
शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हथुआ प्रखंड स्थित सबेया हवाई अड्डा के निरीक्षण को लेकर अहम गतिविधि देखने को मिली। दिल्ली से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की एक विशेष टीम हथुआ पहुंची, जहां उन्होंने सबेया हवाई अड्डा क्षेत्र का विस्तृत सर्वेक्षण और निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हथुआ के एसडीओ अभिषेक कुमार चन्दन सहित कई स्थानीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।