जमुई: जमुई में बिना मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के संचालन पर शिक्षा विभाग सख्त, 10 जून तक आवेदन न करने पर लगेगा ₹1 लाख जुर्माना
Jamui, Jamui | May 28, 2026 जिले में बिना मान्यता व प्रस्वीकृति प्राप्त किए अवैध रूप से संचालित हो रहे निजी विद्यालयों के खिलाफ सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक द्वारा गुरुवार4 बजे जारी दिशा निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सख्त आदेश जारी की।