Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
image
image
image
image

जनता दरबार में जिले के अलग-अलग जगहों से पहुंचे 19 फरियाद, उप विकास आयुक्त ने सुनी फरियाद बिहार सरकार की महत्वकांक्षी योजना सात निश्चय- 3 के तहत 'सबका सम्मान, जीवन आसान' के तहत समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त द्वारा की गई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा, जिसे उपविकास आयुक्त द्वारा बारी- बारी से सुना गया। उक्त जानकारी सोमवार की शाम 6:00 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है। आयोजित जनता दरबार के दौरान विभिन्न प्रशासनिक, राजस्व एवं विकास संबंधीत विभागों से जुड़े कुल 19 मामले दर्ज किए गए। आवेदनों की गहन समीक्षा के क्रम में भूमि विवाद एवं राजस्व से जुड़े मामलों की बहुलता देखी गई, जिनमें ज़मीन की नापी, अवैध कब्ज़े और आपसी सीमांकन की जटिल समस्याएं शामिल थीं। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक एवं अन्य आपदाओं से प्रभावित नागरिकों द्वारा आपदा राहत कोष तथा अनुग्रह अनुदान की बकाया राशि के अविलंब भुगतान की मांग की गई। साथ ही, विगत पंचायत चुनाव के दौरान प्रशासनिक एवं चुनावी दायित्वों का निष्ठापूर्वक संपादन करने वाले कर्मियों द्वारा अब तक लंबित पड़े मानदेय एवं पारिश्रमिक के शत-प्रतिशत भुगतान का विषय भी प्रमुखता से उठाया गया। जनता दरबार में प्राप्त मामलों की गंभीरता और संवेदनशीलता के आधार पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित अंचलाधिकारियों, बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों एवं अन्य विभागीय जिला स्तरीय अधिकारियों को दूरभाष एवं पत्राचार के माध्यम से तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट रूप से हिदायत दी कि जनता दरबार में प्राप्त सभी 19 मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता, अनावश्यक विलंब या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Jamui, Jamui | Jul 27, 2026

MORE NEWS

तमिलनाडु गए काम करने झाझा के एक व्यक्ति जो मजदूरी करते थे हुई मौ*त यह बिहार का है कुछ भी हो #viralvideo #trendingvideo #bihar #jamui

तमिलनाडु गए काम करने झाझा के एक व्यक्ति जो मजदूरी करते थे हुई मौ*त यह बिहार का है कुछ भी हो #viralvideo #trendingvideo #bihar #jamui

Jamui, Jamui | Jul 27, 2026

जमुई: समारोह आयोजित कर सेवानिवृत सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सैयद नौशाद अहमद, दी गई विदाई

सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में सोमवार की देर शाम 7:00 बजे तक समारोह का आयोजन कर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. सैयद नौशाद अहमद के सेवानिवृत्त होने पर भावभीना विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डा.  अशोक कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन डा. मनीष कुमार ने किया। समारोह में सदर अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों ने डा. नौशाद अहमद को पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने उनके लंबे, अनुकरणीय और समर्पित सेवाकाल को याद करते हुए उनके सरल व्यक्तित्व, कार्यकुशलता और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार की मुक्तकंठ से सराहना की। अपने संबोधन में सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि डा. सैयद नौशाद अहमद ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका अनुभव और मार्गदर्शन सदैव स्वास्थ्य विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। वहीं अन्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने भी कहा कि डा. सैयद नौशाद अहमद ने सदैव टीम भावना के साथ कार्य किया और अपने व्यवहार तथा कार्यशैली से सभी का दिल जीता। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ी के चिकित्सकों के लिए आदर्श बनी रहेगी। अपने विदाई संबोधन में डा. सैयद नौशाद अहमद ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूरे सेवाकाल में साथियों का भरपूर सहयोग और स्नेह मिला। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल से जुड़ी यादें उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेंगी। भावुक माहौल के बीच सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। #jamuibihar #jamuitopnews #healthvibhag

जमुई: समारोह आयोजित कर सेवानिवृत सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सैयद नौशाद अहमद, दी गई विदाई सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में सोमवार की देर शाम 7:00 बजे तक समारोह का आयोजन कर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. सैयद नौशाद अहमद के सेवानिवृत्त होने पर भावभीना विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन डा. मनीष कुमार ने किया। समारोह में सदर अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों ने डा. नौशाद अहमद को पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने उनके लंबे, अनुकरणीय और समर्पित सेवाकाल को याद करते हुए उनके सरल व्यक्तित्व, कार्यकुशलता और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार की मुक्तकंठ से सराहना की। अपने संबोधन में सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि डा. सैयद नौशाद अहमद ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका अनुभव और मार्गदर्शन सदैव स्वास्थ्य विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। वहीं अन्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने भी कहा कि डा. सैयद नौशाद अहमद ने सदैव टीम भावना के साथ कार्य किया और अपने व्यवहार तथा कार्यशैली से सभी का दिल जीता। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ी के चिकित्सकों के लिए आदर्श बनी रहेगी। अपने विदाई संबोधन में डा. सैयद नौशाद अहमद ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूरे सेवाकाल में साथियों का भरपूर सहयोग और स्नेह मिला। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल से जुड़ी यादें उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेंगी। भावुक माहौल के बीच सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। #jamuibihar #jamuitopnews #healthvibhag

Jamui, Jamui | Jul 27, 2026

मगही का सबसे बड़ा एक्टर्स राधा ने कहा इंडस्ट्री में सब को जलन होता है इंडस्ट्री का पूरा पोल ही खोल दिया #viralvideo #trendingvideo #maggie #actors

मगही का सबसे बड़ा एक्टर्स राधा ने कहा इंडस्ट्री में सब को जलन होता है इंडस्ट्री का पूरा पोल ही खोल दिया #viralvideo #trendingvideo #maggie #actors

Jamui, Jamui | Jul 27, 2026