जहानाबाद: गांधी मैदान में भव्य झंडोत्तोलन, प्रभारी मंत्री जमा खान ने फहराया तिरंगा, जुटे हजारों लोग
जहानाबाद: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। प्रभारी मंत्री जमा खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया, पुलिस अधीक्षक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई और परेड का निरीक्षण किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गांधी मैदान में हजारों की संख्या में लोग जुटे।