जलालाबाद: परशुराम पुरी पुलिस ने प्रधान पर हमला करने वाले युवक को तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
परशुरामपुरी, शाहजहांपुर। थाना परशुरामपुरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 18 अगस्त की रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चकचंद्रसेन हारगुरैया सोलर आटा चक्की तिराहे के पास घेराबंदी की गई