मंझनपुर: सोसाइटी मंझनपुर मंदिर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने चालान भेजा न्यायालय
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सोसाइटी मंझनपुर मंदिर से 14 जून को मोटरसाइकिल चोरी हुई थी पुलिस ने शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना मिलने पर कोर्रो पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया है।