आबू रोड: माउंट आबू में नगर पालिका ने अवैध निर्माण सामग्री पर की कार्रवाई, चुंगी नाके पर ईंटों से भरी टैक्सी की ज़ब्त
माउंट आबू में निर्माण सामग्री की अवैध तस्करी का सिलसिला जारी रहने के बीच चुंगी नाके पर कार्रवाई की गई।जानकारी के अनुसार रात करीब 1:30 बजे चुंगी नाके पर तैनात कर्मचारियों ने नियमित जांच के दौरान गुजरात पासिंग एक टैक्सी को रोका। जांच करने पर टैक्सी में चोरी-छिपे करीब 150 ईंटें ले जाई जा रही थींकर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ईंटों को जब्त कर लिया