बड़ी खबर : रूद्रप्रयाग काला पहाड़ के पास टेंपो ट्रैवलर पलटा, यात्री घायल!!
रुद्रप्रयाग में पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास पलटा टेम्पो ट्रैवलर, 9 से 10 लोगों के सवार होने की सूचना!!
सूचना मिलते ही सक्रिय हुआ आपातकालीन परिचालन केंद्र, डीडीआरएफ टीम और 108 एंबुलेंस को मौके पर आवश्यक कार्रवाई के लिए किया गया सूचित,,
जनपद रुद्रप्रयाग में शनिवार, 17 अक्टूबर को पीडब्ल्यूडी तिराहे के समीप एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन का पंजीकरण नंबर DL 01 VC 6074 बताया गया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, वाहन में लगभग 9 से 10 लोग सवार थे।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस नियंत्रण कक्ष से अपराह्न 2 बजकर 33 मिनट पर दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आपातकालीन परिचालन केंद्र ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीडीआरएफ (जिला आपदा प्रतिवादन बल) की टीम और 108 एंबुलेंस को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया।
फिलहाल दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की संख्या और उनकी स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हुई थी। आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, घायलों की स्थिति सहित अन्य आवश्यक जानकारियां मिलने पर अग्रिम सूचना जारी की जाएगी।
दुर्घटना में घायलों की वास्तविक संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।