लखीमपुर खीरी जिले के हैदराबाद थाना क्षेत्र में महिला से जेवर और नकदी लूटने वाले आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और लूटे गए कुंडल व लॉकेट बरामद करने का दावा किया है।
#LakhimpurKheri #UPPolice #CrimeNews #PoliceEncounter #BreakingNews