पलिया चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होते ही पहले दिन बड़ा हादसा होते-होते टल गया।*
*पलिया-निघासन रोड पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।*
*गनीमत रही कि हादसे के वक्त आसपास मौजूद राहगीर बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।*
*सड़क पर गन्ना फैलने से कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित हुआ।*
*सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि गन्ना ढोने वाली अधिकांश ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर (Reflector) नहीं लगे थे*
*बिना रिफ्लेक्टर वाली ओवरलोड ट्रॉलियों के चलते रात और कोहरे में बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है*