कुंडा: कुंडा के मुंदीपुर में ससुराल पक्ष से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या
कुंडा के मुंदीपुर में 23 वर्षीय पवन सोनी ने शुक्रवार सुबह 11 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने सास-ससुर को जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है कि मोबाइल चार्जिंग को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद वह मायके चली गई थी, जिससे पवन तनाव में था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।