बक्सर: आजमगढ़ से गमलों की आड़ में लाई जा रही 8.53 लाख रुपये की शराब ज़ब्त, बोलेरो पिकअप के साथ युवक गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Aug 14, 2026 वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट के ऊपरी पुल पर शुक्रवार दोपहर उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 711 लीटर विदेशी शराब की खेप बरामद की। शराब को चीनी मिट्टी के क्षतिग्रस्त गमलों की आड़ में बोलेरो पिकअप से बिहार लाया जा रहा था। मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 8 लाख 53 हजार 200 रुपये बताई गई है।