निजी कॉलोनी में भू-खण्ड विक्रय की राशि लेने के बाद रजिस्ट्री नहीं करवाने पर जिपं सीईओ ने एसडीएम को दिये जांच कर कार्यवाही के निर्देश
जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करें- जिपं सीईओ श्री सोलंकी
जिला पंचायत सीईओ ने की जनसुनवाई 56 आवेदकों की सुनी समस्या
जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी ने मंगलवार को कलेक्टोरेट में जनसुनवाई कर 56 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनका समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर श्री मिलिन्द ढ़ोके, एसडीएम सुसनेर श्रीमती देवकुंवर सोलंकी तथा जिलाधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में आगर के विक्रान्त सक्सेना, ओम अग्रवाल, तरूण सोनी भाटपूरा, दिवाकर पांडे आदि ने आगर की एक निजी कॉलोनी के मालिक द्वारा उन्हें विक्रय किये गए भू-खण्ड की बयाना राशि लेने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं करवाई जा रही है, इस पर जिला पंचायत सीईओ श्री सोलंक ने एसडीएम आगर को उक्त आवेदकों के आवेदनों का परीक्षण कर मौके पर जाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ ने जगतपुरा के ग्रामीणों के आवेदन पर ग्राम पंचायत में पेयजल समस्या का त्वरित समाधान करने के निर्देश जनपद सीईओ आगर को दिए। लसुल्डिया के मांगू-गेला ने मुआवजा राशि दिलाने, बड़ौद की अनीसा बी ने वेतन बढ़ाने, भ्याना के शंकरसिंह ने भूमि का गलत रकबा सुधारने, कांकर के मुकेश ने पुलिया निर्माण एवं रास्ता सुधारने, डोंगरगांव के लखन राव ने बीपीएल कार्ड में जाति का सत्यापन करवाने, कानड़ के अर्जुन ने पीएम आवास योजना सूची में नाम शामिल करने, भीमपुरा के मेहरवान सिंह ने फार्मर आईडी बनाकर खाद प्रदान करने, आक्या की जमनाबाई ने सीमांकन के बाद भी विपक्षी द्वारा कब्जा नहीं छोड़ने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में ग्राम कांकरिया के राधेश्याम, सिरपोई के गोपाल सिंह, ढ़ोटी के नरभेसिंह, जयसिंहपुरा की लालकुंवर पति शिवलाल, महारूण्डी के नाथूसिंह, आमला के ग्रामीणजन, रिण्डोली के बालूसिंह, नलखेड़ा के कन्हैयालाल, रापड़ी की गेंदीबाई, खजूरी की सुमित्राबाई, पालड़ा के श्यामलाल, तनोडिया के मदनसिंह, दोढ़खेड़ी के प्रहलाद सिंह, भदवासा की रूकमाबाई, हिरनखेड़ी के भागीरथ, आगर के अब्दुल रशीद, तरूण सोनी, विक्रांत सक्सेना आदि ने भी आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्याएं सुनाई।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
@gen
Ujjain Commissioner
12 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Oct 13, 2026