कर्मचारी कल्याण के प्रकरणों का त्वरित निराकरण एवं स्वत्वों का भुगतान सुनिश्चित करें- कलेक्टर डॉ. मीना
टीएल बैठक में कलेक्टर ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
सभी जिलाधिकारी शासकीय कर्मचारी कल्याण से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें और अपने विभाग के अधिनस्थ सभी शासकीय सेवकों के समयमान-वेतनमान, डीए, एरियर, अवकाश नगदीकरण, पेंशन, ग्रेच्यूटी एवं आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित प्रकरणों को एक सप्ताह में निराकृत करें तथा संबंधित शासकीय सेवक को उनके स्वत्वों का भुगतान सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सोमवार को कलेक्टोरट सभाकक्ष आगर में समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी जिलाधिकारियों को दिए। बैठक में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत श्री बीएस सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर श्री मिलिन्द ढ़ोके, एसडीएम सुसनेर श्रीमती देवकुंवर सोलंकी, एसडीएम आगर श्री कमल मंडलोई एवं सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने पिछली बैठकों में निर्देश देने के बावजूद सीएम हेल्पलाईन में शिकायतों को अटेण्ड नहीं करने वाले एल-1 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के लिये नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने राजस्व, उर्जा, पंचायती राज, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संतुष्टीपूवर्क निराकरण कर शिकायतें बंद करवाने और अपने विभाग की रैंक में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उक्त विभागों द्वारा सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की प्रतिदिन उनके द्वारा शाम को समीक्षा की जाएगी।
कलेक्टर ने जनविश्वास शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण कर संबंधित आवेदक को लिखित में सूचित करने के निर्देश भी दिए है। कलेक्टर ने कहा कि जनविशवास शिविर में प्राप्त आवेदनों का यथासंभव निराकरण शिविर में ही किया जाए, यदि किसी आवेदन पर जिला या राज्य स्तर से कार्यवाही अपेक्षित हो, तो उसका भी अधिकतम एक सप्ताह में वरिष्ठ कार्यालय से समन्वय कर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner
#agarmalwa
#आगरमालवा