Public App Logo
मधेपुरा में 230 सुरक्षा पदों पर भर्ती का मौका, 13 से 21 अगस्त तक प्रखंडवार शिविर **मधेपुरा:** जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर सामने आया है। युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय की ओर से विभिन्न प्रखंडों में भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, एसआईओ, एसआईटीओ जवान और सुरक्षा अधिकारी समेत कुल 230 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी लरविन कुमार के अनुसार, सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र पूर्णिया की ओर से भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn #tranding #job - Bihar News