हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद फैली भूत-प्रेत की अफवाह का असर अगले दिन भी देखने को मिला। करीब 800 छात्राओं वाले स्कूल में मंगलवार को लगभग 300 छात्राएं ही पहुंचीं। छात्राओं और स्कूल प्रशासन ने ऐसी किसी घटना से इनकार करते हुए कहा कि विद्यालय में सब सामान्य है। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
#Haldwani #Banbhulpura #UttarakhandNews #SchoolNews #LalitAryaGirlsInterCollege #Rumour #BreakingNews #HaldwaniNews #EducationNews #ViralNews #Uttarakhand #HaldwaniExpressNews