*मौके पर लाभुकों के बीच योजनाओं का किया गया वितरण*
उप विकास आयुक्त श्री अनील बसाक द्वारा शिविर के दौरान लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभ एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इनमें मनरेगा जॉब कार्ड से 5 लाभुक, आयुष्मान कार्ड से 5 लाभुक तथा जन्म प्रमाण-पत्र से 2 लाभुक सहित अन्य लाभ शामिल रहे।
उप विकास आयुक्त ने उपस्थित ग्रामीणों एवं लाभुकों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याण का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा अपनी पात्रता के अनुरूप योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक आवेदन शिविर में जमा करें।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को भी निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभुकों को सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की अनावश्यक कठिनाई न हो।
शिविर में अपर समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक पुलिस अधीक्षक, सहायक लेखा पदाधिकारी, निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, माननीय मुखिया, माननीय सरपंच सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर के माध्यम से प्रशासन ने यह संदेश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना तथा जनकल्याणकारी सेवाओं को सहज, सरल एवं सुलभ बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar