बाइक फिसलने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रानीगंज के खाखापुर निवासी विजय पुत्र लालता प्रसाद शनिवार देर शाम 7.30 बजे बाइक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में चिरकुट्टी चौराहे के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक लेकर सड़क पर फिसल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने गंभीर हालत देख ई रिक्शा से इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक युवक के घरवालों को सूचना दी। इधर घरवालों को खबर मिलते ही कोहराम मच गया।