Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
image
image
image

👉 सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ‘ड्रंक एंड ड्राइव’, प्रेशर हॉर्न , नाबालिक द्वारा वाहन चलाना एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध चला सघन चेकिंग अभियान ➡️ उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जनपद प्रतापगढ़ में लगातार “सड़क सुरक्षा अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में “ड्रंक एंड ड्राइव”, प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। ➡️ उक्त अभियान नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री रविन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। ➡️ दिनांक 19.07.2026 को रात्रि 08:00 बजे से 11:00 बजे तक थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत कोटिला अख्तियारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस एवं थाना हथिगवां पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ➡️ यातायात उप0 निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार सिंह मय हमराह गण एवं थाना हथिगवां प्रभारी सतेन्द्र सिंह व खिदिरपुर चौकी इंचार्ज श्री प्रिंस तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा टोल प्लाजा से गुजरने वाले लगभग 543 वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों के एल्कोहल स्तर की जांच की गई। ➡️ अभियान के दौरान : 02 वाहन हूटर लगा के वाहन चलाते पाए गए जिनका चालान किया गया ₹20,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। 21 वाहनों पर प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न पाए जाने पर 2,10,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। 10 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट चालान 50,000 जुर्माना अधिरोपित किया गया। 01 चालान निर्धारित मानक से अधिक ब्लैक फिल्म लगे होने से चालान किया गया तथा 2500 रूपए शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। 01 मोडिफाइड साइलेंसर लगा कर वहाँ चलाते पाए गये जिनका चालान किया गया तथा 10,000 रुपए शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। इस प्रकार कुल 35 वाहन से ₹2,92,500/- (दो लाख बानबे हजार पांच सौ रुपये) का शमन शुल्क वसूला गया। प्रतापगढ़ पुलिस समस्त वाहन चालकों एवं जनपदवासियों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। मद्यपान कर वाहन न चलाएं तथा वाहनों में अवैध प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

28 views | Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 19, 2026

MORE NEWS

क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी द्वारा थाना उदयपुर का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश-

➡️आज दिनांक 20.07.2026 को क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी द्वारा थाना उदयपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, भोजनालय, बैरक, परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं, महिला एवं बाल अपराध संबंधी प्रकरणों, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंटों के प्रभावी तामील, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में समीक्षा की गई। साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को अनुशासित एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी महोदय ने आगामी त्योहारों एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने, नियमित गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा जनसामान्य की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी द्वारा थाना उदयपुर का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश- ➡️आज दिनांक 20.07.2026 को क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी द्वारा थाना उदयपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, भोजनालय, बैरक, परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं, महिला एवं बाल अपराध संबंधी प्रकरणों, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंटों के प्रभावी तामील, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में समीक्षा की गई। साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को अनुशासित एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी महोदय ने आगामी त्योहारों एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने, नियमित गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा जनसामान्य की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 20, 2026

👉 कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा बाबा घुइसरनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण-

➡️ श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी के साथ थाना सांगीपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध बाबा घुइसरनाथ मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

➡️ निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, कांवड़ियों के आवागमन मार्ग, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा के अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

➡️ पुलिस अधीक्षक महोदय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, कांवड़ यात्रा मार्ग पर निरंतर भ्रमण करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

➡️ जनपद प्रतापगढ़ पुलिस कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

👉 कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा बाबा घुइसरनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण- ➡️ श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी के साथ थाना सांगीपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध बाबा घुइसरनाथ मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। ➡️ निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, कांवड़ियों के आवागमन मार्ग, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा के अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ➡️ पुलिस अधीक्षक महोदय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, कांवड़ यात्रा मार्ग पर निरंतर भ्रमण करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ➡️ जनपद प्रतापगढ़ पुलिस कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 20, 2026

👉 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना कुंडा की टीम द्वारा रानी गिरिजा देवी बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

प्रतापगढ़।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 20.07.2026 को थाना कुंडा की मिशन शक्ति टीम द्वारा रानी गिरिजा देवी बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन साइबर अपराधों से बचाव तथा नए आपराधिक कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या अथवा उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने हेतु जागरूक किया गया।

इस अवसर पर शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं, जैसे वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102/108 एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त थाना कुंडा में संचालित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर-9454407340 की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर निःसंकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया गया तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा के प्रति सदैव सजग एवं जागरूक रहने का संदेश दिया।

👉 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना कुंडा की टीम द्वारा रानी गिरिजा देवी बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 20.07.2026 को थाना कुंडा की मिशन शक्ति टीम द्वारा रानी गिरिजा देवी बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन साइबर अपराधों से बचाव तथा नए आपराधिक कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या अथवा उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं, जैसे वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102/108 एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त थाना कुंडा में संचालित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर-9454407340 की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर निःसंकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया गया तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा के प्रति सदैव सजग एवं जागरूक रहने का संदेश दिया।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 20, 2026

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के गंभीरता से समाधान हेतु दिए गए निर्देश-

➡️ आज दिनांक 20.07.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री आशुतोष मिश्रा की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय, प्रतापगढ़ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

➡️ जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्रत्येक शिकायत पर उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं परिणामोन्मुख निस्तारण किया जाए।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के गंभीरता से समाधान हेतु दिए गए निर्देश- ➡️ आज दिनांक 20.07.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री आशुतोष मिश्रा की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय, प्रतापगढ़ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। ➡️ जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्रत्येक शिकायत पर उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। ➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं परिणामोन्मुख निस्तारण किया जाए।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 20, 2026

ब्रेकिंग प्रतापगढ़:
 काल के गाल में समाए दो सगे भाईयों समेत तीन लोगों के शव नदी से निकाले गए..

कल सुबह जब लगातार बारिश हो रही थी तो अमित सोनी कृष्ण कुमार सोनी अनुराग सोनी तीनों लड़के स्कूटी से नदी में नहाने गए।

खीरी वीर पुल के पास नहाने के लिए जैसे ही उतरे थे पुल के पिलरों के बने गढ्ढों में एक के बाद एक समाते चले गए।

इस घटना के बाद घंटों चले रेस्क्यू आपरेशन में SDRF की टीमें नगर कोतवाली पुलिस, स्थानीय गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार तीनों शव बरामद कर लिए गए।

इस हृदय विदारक घटना के बाद मृतकों के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।

तीनों के शव पीएम के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा।

ब्रेकिंग प्रतापगढ़: काल के गाल में समाए दो सगे भाईयों समेत तीन लोगों के शव नदी से निकाले गए.. कल सुबह जब लगातार बारिश हो रही थी तो अमित सोनी कृष्ण कुमार सोनी अनुराग सोनी तीनों लड़के स्कूटी से नदी में नहाने गए। खीरी वीर पुल के पास नहाने के लिए जैसे ही उतरे थे पुल के पिलरों के बने गढ्ढों में एक के बाद एक समाते चले गए। इस घटना के बाद घंटों चले रेस्क्यू आपरेशन में SDRF की टीमें नगर कोतवाली पुलिस, स्थानीय गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार तीनों शव बरामद कर लिए गए। इस हृदय विदारक घटना के बाद मृतकों के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। तीनों के शव पीएम के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jul 20, 2026

👉 सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ‘ड्रंक एंड ड्राइव’, प्रेशर हॉर्न , नाबालिक द्वारा वाहन चलाना एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध चला सघन चेकिंग अभियान ➡️ उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जनपद प्रतापगढ़ में लगातार “सड़क सुरक्षा अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में “ड्रंक एंड ड्राइव”, प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। ➡️ उक्त अभियान नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री रविन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। ➡️ दिनांक 19.07.2026 को रात्रि 08:00 बजे से 11:00 बजे तक थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत कोटिला अख्तियारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस एवं थाना हथिगवां पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ➡️ यातायात उप0 निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार सिंह मय हमराह गण एवं थाना हथिगवां प्रभारी सतेन्द्र सिंह व खिदिरपुर चौकी इंचार्ज श्री प्रिंस तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा टोल प्लाजा से गुजरने वाले लगभग 543 वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों के एल्कोहल स्तर की जांच की गई। ➡️ अभियान के दौरान : 02 वाहन हूटर लगा के वाहन चलाते पाए गए जिनका चालान किया गया ₹20,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। 21 वाहनों पर प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न पाए जाने पर 2,10,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। 10 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट चालान 50,000 जुर्माना अधिरोपित किया गया। 01 चालान निर्धारित मानक से अधिक ब्लैक फिल्म लगे होने से चालान किया गया तथा 2500 रूपए शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। 01 मोडिफाइड साइलेंसर लगा कर वहाँ चलाते पाए गये जिनका चालान किया गया तथा 10,000 रुपए शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। इस प्रकार कुल 35 वाहन से ₹2,92,500/- (दो लाख बानबे हजार पांच सौ रुपये) का शमन शुल्क वसूला गया। प्रतापगढ़ पुलिस समस्त वाहन चालकों एवं जनपदवासियों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। मद्यपान कर वाहन न चलाएं तथा वाहनों में अवैध प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्यवाही जारी रहेगी। - Pratapgarh News