क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी द्वारा थाना उदयपुर का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश-
➡️आज दिनांक 20.07.2026 को क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी द्वारा थाना उदयपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, भोजनालय, बैरक, परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं, महिला एवं बाल अपराध संबंधी प्रकरणों, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंटों के प्रभावी तामील, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में समीक्षा की गई। साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को अनुशासित एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी महोदय ने आगामी त्योहारों एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने, नियमित गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा जनसामान्य की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 20, 2026