झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निजी दौरे में शुक्रवार को पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन संग पोड़ैयाहाट के बोहरा गांव पहुंचे।वहां उन्होंने विधायक प्रदीप यादव के पुत्र एवं पुत्रवधू को आशीर्वाद दिया। इसके पूर्व उनका हेलिकाप्टर सोनडीहा के गोचर मैदान में उतरा वहां उनका स्वागत झामुमो के गोड्डा जिलाध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार ने किया।