अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्राप्त सूचनाओं के आलोक में जिला खनन टीम द्वारा सुनियोजित एवं सतत रूप से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत सप्ताह रजौन, बांका, बाराहाट एवं बेलहर थाना अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 08 वाहनों को जप्त किया गया तथा संबंधित मामलों में लगभग 35 लाख रुपये का दंड अधिरोपित किया गया है।
समाहर्ता, बांका द्वारा अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमित रूप से प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है। साथ ही, अवैध खनन एवं परिवहन की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
Banka, Bihar | Sep 21, 2026