जल निगम की गांधीसागर समूह जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने की
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दिव्यांक सिंह की अध्यक्षता में गांधीसागर-1 एवं गांधीसागर-2 समूह जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग , जल संसाधन विभाग , मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम तथा वोडाफोन-आइडिया के केबल से संबंधित प्रतिनिधि सहित विभिन्न निर्माण विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न निर्माण विभागों द्वारा सड़क निर्माण, सड़क चौड़ीकरण एवं अन्य निर्माण कार्यों के दौरान जल निगम की बिछाई गई पाइपलाइनों को पहुंचाई जा रही क्षति तथा उक्त क्षतियों के समयबद्ध निराकरण के संबंध में चर्चा की गई।
#Mandsaur #मंदसौर