BAGHPAT DESK : बागपत में किसान नेता राजेंद्र चौधरी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने अधिकारियों को 'जूत बजाने' यानी मारपीट करने की बात कही है। यह बयान उन्होंने पुराने वाहनों पर हो रही कार्रवाई के विरोध में दिया।
चौधरी ने बागपत के एआरटीओ विपिन कुमार से कहा कि पहले पुराने वाहन चालकों को नोटिस दें, फिर उन पर कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपने घर में वाहन रखता है, तो उस पर भी कार्रवाई न की जाए। इसी दौरान उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर बड़ौत में कोई अधिकारी कार्रवाई करता है, तो उसे 'जूत बजा दो'।
वाहन चालकों को एक सप्ताह का समय
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के भांजे राजेंद्र चौधरी का यह बयान चर्चा में है। बुधवार को पार्टी ऑफिस पर चल रहे धरने में शामिल होकर उन्होंने आरटीओ से कार्रवाई रोकने और किसानों, मजदूरों व वाहन चालकों को एक सप्ताह का समय देने, पहले नोटिस देने और उस�
Baghpat, Bagpat | Sep 24, 2026