MORADABAD DESK: मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर वनस्पति घी से भरा टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर कई मीटर तक घी फैल गया, जिसे लूटने के लिए आसपास के लोग बाल्टी और डिब्बे लेकर पहुंच गए।
घटना रामगंगा पुल की है। पुलिस के मुताबिक, सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में चालक ने टैंकर मोड़ा, जिससे वह डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ पलट गया।
हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस और क्रेन की मदद से टैंकर हटवाया गया और सड़क साफ कराकर यातायात सामान्य कराया गया।
Baghpat, Bagpat | Sep 24, 2026