BAGHPAT DESK: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक गैस एजेंसी संचालिका ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। संचालिका सुशीला देवी का आरोप है कि एक मुस्लिम फुरकान युवक पिछले पांच साल से उन्हें परेशान कर रहा है और झूठी शिकायतें कर रहा है।
सुशीला देवी के मुताबिक, आरोपी उनसे मुफ्त में गैस सिलेंडर मांगता है। जब उसकी मांग पूरी नहीं होती, तो वह उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है।
सुशीला देवी ने बताया कि वह पिछले 15 साल से गैस एजेंसी चला रही हैं। उन्होंने आरोपी की शिकायत कई बार अधिकारियों से की है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपी का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
सुशीला देवी ने यह भी बताया कि मुस्लिम युवक किरठल गांव में उनकी एजेंसी टीम को परेशान कर रहा है। वह आए दिन आसपास के लोगों से झूठी शिकायतें तैयार करवाता है और डीएम, एसपी समेत जिले के कई अधिकारियों को भेजता है।
पीड़ित व्यापारी का कहना है कि अधिकारी समय-समय पर उनकी ए�
Baghpat, Bagpat | Sep 24, 2026