Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
हादसा
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
gaurav68199
#baghpat #news #newsupdate #viralvideos #newpost
Baghpat, Bagpat
| Sep 23, 2026
#baghpat
#news
#newsupdate
#viralvideos
#newpost
MORE NEWS
#baghpat #news #newsupdate #viralvideos #newpost
Baghpat, Bagpat | Sep 25, 2026
#baghpat #news #newsupdate #viralvideos #newpost
Baghpat, Bagpat | Sep 25, 2026
वेलकम’ और ‘आशिकी’ जैसी चर्चित फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने वाले चरित्र अभिनेता मुश्ताक खान का निधन हो गया है. 56 वर्षीय मुश्ताक खान ने 24 सितंबर को मुंबई के नानावती अस्पताल में आखिरी सांस ली. वह करीब 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. बताया जा रहा है कि मुश्ताक खान पिछले पांच वर्षों से कैंसर से जूझ रहे थे. उनके बिजनेस पार्टनर शिवम ने आजतक से बातचीत में अभिनेता के निधन की पुष्टि की है. मुश्ताक खान को 25 सितंबर को मुंबई में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.
Baghpat, Bagpat | Sep 24, 2026
MORADABAD DESK: मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर वनस्पति घी से भरा टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर कई मीटर तक घी फैल गया, जिसे लूटने के लिए आसपास के लोग बाल्टी और डिब्बे लेकर पहुंच गए। घटना रामगंगा पुल की है। पुलिस के मुताबिक, सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में चालक ने टैंकर मोड़ा, जिससे वह डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ पलट गया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस और क्रेन की मदद से टैंकर हटवाया गया और सड़क साफ कराकर यातायात सामान्य कराया गया।
Baghpat, Bagpat | Sep 24, 2026
BAGHPAT DESK: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक गैस एजेंसी संचालिका ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। संचालिका सुशीला देवी का आरोप है कि एक मुस्लिम फुरकान युवक पिछले पांच साल से उन्हें परेशान कर रहा है और झूठी शिकायतें कर रहा है। सुशीला देवी के मुताबिक, आरोपी उनसे मुफ्त में गैस सिलेंडर मांगता है। जब उसकी मांग पूरी नहीं होती, तो वह उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है। सुशीला देवी ने बताया कि वह पिछले 15 साल से गैस एजेंसी चला रही हैं। उन्होंने आरोपी की शिकायत कई बार अधिकारियों से की है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपी का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सुशीला देवी ने यह भी बताया कि मुस्लिम युवक किरठल गांव में उनकी एजेंसी टीम को परेशान कर रहा है। वह आए दिन आसपास के लोगों से झूठी शिकायतें तैयार करवाता है और डीएम, एसपी समेत जिले के कई अधिकारियों को भेजता है। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि अधिकारी समय-समय पर उनकी ए�
Baghpat, Bagpat | Sep 24, 2026
BAGHPAT DESK : बागपत में किसान नेता राजेंद्र चौधरी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने अधिकारियों को 'जूत बजाने' यानी मारपीट करने की बात कही है। यह बयान उन्होंने पुराने वाहनों पर हो रही कार्रवाई के विरोध में दिया। चौधरी ने बागपत के एआरटीओ विपिन कुमार से कहा कि पहले पुराने वाहन चालकों को नोटिस दें, फिर उन पर कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपने घर में वाहन रखता है, तो उस पर भी कार्रवाई न की जाए। इसी दौरान उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर बड़ौत में कोई अधिकारी कार्रवाई करता है, तो उसे 'जूत बजा दो'। वाहन चालकों को एक सप्ताह का समय भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के भांजे राजेंद्र चौधरी का यह बयान चर्चा में है। बुधवार को पार्टी ऑफिस पर चल रहे धरने में शामिल होकर उन्होंने आरटीओ से कार्रवाई रोकने और किसानों, मजदूरों व वाहन चालकों को एक सप्ताह का समय देने, पहले नोटिस देने और उस�
Baghpat, Bagpat | Sep 24, 2026
बागपत: एनजीटी नियमों के तहत पुराने वाहनों की जब्ती पर भड़के किसान, एआरटीओ को धरना स्थल पर बैठाकर सुनाई खरी-खोटी एनसीआर में अवधि पूर्ण कर चुके वाहनों को जब्त किए जाने के विरोध में भाकियू समेत कई किसान संगठनों ने एआरटीओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। एआरटीओ विपिन कुमार और पीटीओ संदीप जायसवाल को धरना स्थल पर बैठाकर खरी-खोटी सुनाई गई। अधिकारियों की गाड़ी के आगे ट्राली खड़ी कर दी गई। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के भांजे राजेंद्र चौधरी ने यहां तक कह दिया कि दादागिरी नहीं चलेगी, पुराने वाहन पकड़े तो जूते पड़ेंगे। भाकियू ने वार्ता के बाद एक सप्ताह के लिए धरना स्थगित किया है। परिवहन विभाग के अधिकारी 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को जब्त कर स्क्रैप सेंटर भेज रहे हैं। 400 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है। जिले में 40 हजार वाहनों पर कार्रवाई होनी है। इसके विरोध में बुधवार को भाकियू के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। एआरटीओ व पीटीओ को कार्यालय पर लेने पहुंचे, नहीं आए तो हंगामा बढ़ गया। इसके बाद दोनों अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। उनकी किसानों से नोकझोंक भी हुई। प्रताप सिंह ने कहा कि एक दिन का धरना देकर ट्रेलर दिखाया गया है। अगर यह कार्रवाई नहीं रोकी गई तो बड़ा आंदोलन होगा। टिकैत के भांजे एवं भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जनपद चले न चले, यहां पर लीपापोती नहीं चलेगी, जिसकी बाइक ले रखी है उन्हें लौटाई जाए। बेचने के लिए आठ दिन का समय दिया जाए, कार्रवाई करनी है तो नोटिस दिया जाए, दादागिरी नहीं चलने दी जाएगी। इसके बाद वाहन पकड़े तो जूते पडेंगे। साथ ही भाकियू नेताओं ने कहा कि हिंडन और कृष्णी नदी कैंसर परोस रही हैं। यदि प्रदूषण की इतनी चिंता है तो एनजीटी और अन्य अधिकारी दोनों नदियों की सफाई कराएं। थांबा चौधरी यशपाल सिंह, खाप चौधरी ओमपाल दांगी, जिला जाट महासभा के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष सिंह तोमर ने भी विचार रखे। प्रताप सिंह का कहना है कि वार्ता में सहमति बनी है कि आरटीओ उक्त वाहनों पर कार्रवाई नहीं करेंगे तथा उच्चाधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराएंगे। एक सप्ताह के लिए धरना स्थगित किया गया है। उधर, एआरटीओ का कहना है कि फिलहाल कार्रवाई जारी रहेगी। पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा, जिनके आदेश का पालन किया जाएगा।
Baghpat, Bagpat | Sep 24, 2026
बागपत में पुराने वाहनों पर कार्रवाई का विरोध:RTO कार्यालय पर किसान संगठनों का धरना, बड़े आंदोलन की चेतावनी बागपत में पुराने वाहनों पर हो रही कार्रवाई के विरोध में किसान संगठनों ने आरटीओ कार्यालय पर धरना दिया। किसानों ने साफ किया कि अगर यह कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी परिवहन विभाग के अधिकारियों की होगी। बागपत में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई हो रही है। परिवहन विभाग 400 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई कर उन्हें स्क्रैप के लिए भेज चुका है। जिले भर में 40 हजार वाहन ऐसे हैं, जिन पर कार्रवाई होनी है। आरटीओ विपिन कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रही है। यह आगे भी जारी रहेगी। एआरटीओ के धरने में न पहुंचने पर किसानों ने नाराजगी जताई। उन्होंने एआरटीओ के ऑफिस में पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद एआरटीओ विपिन कुमार और पीटीओ मौके पर पहुंचे। किसानों का धरना अभी भी जारी है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) समेत कई किसान संगठन आरटीओ कार्यालय पर धरना दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी दल इस कार्रवाई को लेकर भाजपा पर हमलावर हैं। उनका कहना है कि सरकार स्क्रैप कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह अभियान चला रही है। भाकियू कार्यकर्ता प्रदीप धामा ने कहा कि आज सिर्फ एक दिन का धरना देकर ट्रेलर दिखाया गया है। अगर यह कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने महेंद्र सिंह टिकैत के जिला बनने पर हुए आंदोलन जैसा ही अभियान चलाने की बात कही। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि सरकार मनमानी कर रही है। अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा है। इस कार्रवाई से जरूरतमंद किसानों पर आर्थिक और मानसिक रूप से बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि इस कार्रवाई को तुरंत रोका जाए, नहीं तो जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
Baghpat, Bagpat | Sep 23, 2026