Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
ravi.prajapati722
No video available
14
बस्ती: Moh:- Raja Bazaar Purani Basti ये रोड पूरी तरह से टूट चुका हैl आज साल भर लगभग बीत चुका लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई..
Basti, Basti
| Sep 29, 2020
#other
MORE NEWS
जनपद बस्ती , उत्तर प्रदेश 11 जून 2026 जिला अस्पताल चौराहे पर सालों से जाम का कारण बना बिजली का खंभा हटा, CRO कीर्ति भारती ने दिलाई राहत बस्ती शहर के अस्पताल चौराहे पर वर्षों से जाम की सबसे बड़ी वजह बना बिजली का खंभा आखिरकार हटा दिया गया। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति भारती ने आज गुरुवार को नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर खंभे को हटवाया और लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाई। अस्पताल चौराहा शहर का सबसे व्यस्त इलाका है। जिला अस्पताल, कचहरी और बाजार को जोड़ने वाले इस चौराहे पर बीच सड़क पर लगे बिजली के खंभे की वजह से सुबह-शाम भीषण जाम लगता था। एंबुलेंस तक घंटों फंसी रहती थी।आज गुरुवार सुबह CRO कीर्ति भारती खुद नगर पालिका ईओ और बिजली विभाग के अधिकारियों को लेकर मौके पर पहुंचीं। स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने तुरंत खंभा हटाने के निर्देश दिए। नगर पालिका की टीम ने क्रेन की मदद से दो घंटे में खंभे को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया। संवाददाता हरि ओम प्रकाश
Basti, Basti | Jun 11, 2026
जनपद बस्ती , उत्तर प्रदेश 11 जून 2026 खेत बचाओ अभियान–2026: प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण एवं पोषण सुरक्षा पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन बस्ती।कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती द्वारा खेत बचाओ अभियान–2026 के अंतर्गत विकास खंड गौर की ग्राम पंचायत रघुनाथपुर एवं मूसहा में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देना, रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के संतुलित उपयोग को प्रोत्साहित करना, जल एवं पर्यावरण संरक्षण तथा पोषण सुरक्षा के प्रति किसानों को जागरूक करना है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, प्रधान प्रतिनिधि दिनेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष भाजपा लवकुश शुक्ला, संजय मिश्र, प्रगतिशील किसान फूलचन्द्र, देवनारायण, शिवपाल सिंह एवं गंगाराम चौधरी, इफको प्रतिनिधि, एडीओ (कृषि), एटीएम, बीटीएम सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अनेक किसान उपस्थित रहे | कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती के वैज्ञानिक डॉ. वी. बी. सिंह एवं डॉ. अंजली वर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती, जीवामृत, घनजीवामृत, मृदा परीक्षण, फसल अवशेष प्रबंधन तथा जल संरक्षण की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी। डॉ. अंजली वर्मा ने पोषण वाटिका, श्री अन्न, संतुलित आहार तथा स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भोजन में तेल, नमक एवं चीनी के सीमित उपयोग की आवश्यकता बताई तथा स्वस्थ परिवार एवं कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान किसानों को “मिट्टी बचाओ–खेत बचाओ, प्राकृतिक खेती अपनाओ, “जल बचाओ–भविष्य बचाओ” तथा “स्वस्थ भोजन–स्वस्थ जीवन" का संदेश दिया गया।
Basti, Basti | Jun 11, 2026
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 11 जून 2017 जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना पैकोलिया क्षेत्र के ग्राम पुरैना खास में जन-समस्याओं के त्वरित समाधान, गांवों के विकास एवं शांति व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से “आइए एक साथ मिलकर बेहतर गांव का निर्माण करें।” विषयक रात्रि कालीन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं उपस्थित रहकर स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। मुख्य उद्देश्य:गांवों में व्याप्त समस्याओं (जल, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सुरक्षा आदि) की जानकारी प्राप्त करना विकास कार्यों की समीक्षा एवं शेष कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा कराना, महिलाओं, बच्चों, किसानों, युवाओं एवं वृद्धजनों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान, कानून व्यवस्था, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना, जन-प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय के माध्यम से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में बताया गया। पुलिस अधीक्षक बस्ती ने अपील की कि सभी ग्रामीण भाई-बहन इस चौपाल में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी समस्याओं को निर्भय होकर रखें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था से संबंधित किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजुद रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Jun 11, 2026
जनपद बस्ती , उत्तर प्रदेश 11 जून 2026 डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, बस्ती के आदेश, श्यामकांत, अपर पुलिस अधीक्षक, बस्ती के दिशा निर्देश प्रदीप त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण व कुलदीप त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक यातायात जनपद बस्ती के नेतृत्व में अस्पताल चौराहे पर सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे, जिसके कारण अनेको बार सड़क दुर्घटनाये घटित हो चुकी है, को बिजली विभाग से समन्वय स्थापित करके हटवाया गया।
Basti, Basti | Jun 11, 2026
क्षेत्राधिकारी सदर महोदय एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, जनपद बस्ती द्वारा संभावित बाढ़ आपदा से निपटने एवं जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । https://t.co/RkOO7JoEjA
Basti, Uttar Pradesh | Jun 11, 2026