नदीगांव पर तैनात आरक्षी उपेन्द्र सिंह का कथित रुप से एक व्यक्ति से रुपये लेते हुये सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया । वीडियो की जांच की गयी तो जाँच में प्रथम दृष्टया उक्त आरक्षी के द्वारा 500 रुपयों के लेन-देन में संलिप्तता पायी गयी है। उक्त आरक्षी का यह कृत्य पुलिस विभाग की आचरण नियमावली एवं उनके निर्धारित कर्तव्य-दायित्वों के प्रतिकूल है, जिससे पुलिस विभाग की स्वच्छ एवं निष्पक्ष कार्यप्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा तथा पुलिस विभाग की छवि को धूमिल हुई है । पुलिस अधीक्षक महोदय जालौन द्वारा आरक्षी उपेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर प्रारम्भिक जांच क्षेत्राधिकारी जालौन को सुपुर्द की गयी है। साथ ही थानाध्यक्ष थाना नदीगाँव उ0नि0 राजकुमार को शिथिल पर्यवेक्षण करने पर पुलिस लाइन भेजा गया है। इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी कोंच द्वारा दी गयी बाइट।