जालौन में बाराहीं देवी मेला परिसर में आलोक सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित भव्य दीपावली महोत्सव एवं श्री राम राज्याभिषेक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस पावन कार्यक्रम में जिलाधिकारी जालौन श्री समीर और पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश चंद्र रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर विधि-विधान से भगवान श्रीराम का अभिषेक किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन ने उपस्थित जनों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों, त्याग और उनके जीवन मूल्यों को अपने आचरण में उतारने का संदेश दिया। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे रहे नन्हे-मुन्ने बच्चों की कला और प्रस्तुति की दोनों अधिकारियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे पूरा माहौल राममय और हर्षोल्लास से परिपूर्ण नजर आया!!