गिद्धौर: शादी समारोह में जाना पड़ा महंगा, ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात*
Gidhaur, Chatra | Jul 10, 2026 थाना क्षेत्र के द्वारी गांव में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। पीड़िता मनवा देवी ने बताया कि वह पड़ोस की शादी में गई थीं। शुक्रवार सुबह लौटने पर मुख्य दरवाजा और अलमारी के ताले टूटे मिले। चोर करीब 80 ग्राम सोना, 1.750 किलो चांदी, 52 हजार नकद, एक लाख के पीतल के बर्तन तथा जमीन, एलआईसी व सहारा इंडिया के दस्तावेज ल