गिधौर: 72 वर्ष की उम्र में गिद्धौर निवासी कपिल रावत ने 24000 फीट की ऊंचाई पर की पैराग्लाइडिंग
Gidhaur, Jamui | Jul 28, 2026 गिद्धौर निवासी कपिल रावत ने 72 वर्ष की उम्र में हिमाचल प्रदेश में 24 हजार फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। माना जा रहा है कि वे बिहार के सबसे उम्रदराज व्यक्तियों में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने इस उम्र में इतनी ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग की है। मंगलवार 5 बजे कपिल रावत ने बताया कि बच्चों के प्रोत्साहन और सहयोग से उनका सपना पूरा हुआ।