डिंडौरी: खरगहना गांव के ग्रामीणों ने पीएम आवास में सचिव व सरपंच द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की शिकायत कलेक्टर से की
खरगहना गांव के ग्रामीण ने पंचायत के जिम्मेदारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पीएम आवास में सूची में अपात्र घोषित करने जनपद पंचायत स्तर में गठित जांच में पात्र घोषित करने पर शुक्रवार दोपहर 12:30 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से जांच की गुहार लगाई । ग्रामीण ने बताया कि सरपंच सचिव के द्वारा व्यक्तिगत द्ववेष के कारण पात्र हितग्राहियों को अपात्र घोषित किया।