रामगंजमण्डी: खैराबाद बायपास पर ओवरटेक के चलते हुआ हादसा, लोडिंग वाहन ट्रैक्टर को आगे निकलते समय खाई में जाकर पेड़ से टकराया
रामगंजमंडी मे चलते ट्रेक्टर से ओवरटेक करने के दौरान एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर 10 फिट गहरी खाई में जा गिरा। ऐसे में वाहन खाई में लगे पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान चालक ने वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई। हादसा खैराबाद बायपास रोड पर शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे हुआ।