रामगंजमण्डी: साबू मैदान में आयोजित RPL-2 का खिताब गंगानगर ने जीता, विजेता टीम को ₹51 हजार और ट्रॉफी से नवाजा गया
रामगंजमंडी में RPL सीजन 2 का खिताब श्रीगंगानगर टीम ने जीत लिया। बुधवार दोपहर 1 बजे साबू क्रीड़ागन में फाइनल मैच खेला गया। जो रामगंजमंडी और श्रीगंगानगर के बीच खेला गया। जीत के बाद विजेता टीम के खिलाडीयो ने मैदान में जीत का जश्न मनाया। साथ ही विजेता टीम के समर्थको ने आतिशबाजी की। वही अतिथियों ने विजेता टीम को 51 हजार रुपए नगद पुरुस्कार और बड़ी ट्रॉफी से नवाजा।