रामगंजमण्डी: कुदायला पुलिया से 20 फीट नीचे गिरी HDFC बैंक मैनेजर की कार, घायल मैनेजर को झालावाड़ में कराया गया भर्ती
रामगंजमंडी के कुदायला में एचडीएफसी बैंक मैनेजर की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे के दौरान कुदायला में सुकेत रोड पर कार अनियंत्रित होकर पुलिया से 20 फिट निचे जा गिरी। एक्सीडेंट में मैनेजर के पैर ओर सीने में गंभीर चोट आई है। जिसे झालावाड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे कुदायला मोड़ की पुलिया पर हुआ।