रामगंजमण्डी: जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन, 16 अर्घ्य किए गए समर्पित
रामगंजमंडी के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रतिष्ठाचार्य जयकुमार जैन निशांत, सह प्रतिष्ठाचार्य संतोष जैन और प्रशांत जैन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम बुधवार शाम 6 बजे शुरू हुआ जो देर तक जारी रहा। इस दौरान बच्चों ने भी कार्यक्रम में उत्साह के साथ अभिषेक में भाग लिया।