रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में प्रशासन ने पीला पंजा चलाते हुए 2 बीघा जमीन को कराया मुक्त, निजी स्कूल ने किया था अतिक्रमण
रामगंजमंडी मे शुक्रवार शाम करीब 4 बजे प्रशासन ने सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण करने के मामले में पिले पंजे की कार्रवाई करते हुए स्कूल से 2 बीघा जमीन से कब्ज़ा हटाया। अतिक्रमण की जमीन पर स्कूल ने धार्मिक स्थल पर कब्ज़ा किया हुआ था। जो जर्जर अवस्था मे है। ऐसे मे प्रशासन ने अतिक्रमण पर कार्रवाई कर धार्मिक स्थल को भी मुक्त करवाया।