हरदोई: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा
Hardoi, Hardoi | Jan 11, 2026 बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित संगठित अत्याचारों के विरोध में आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन करते हुए मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष पाठक ने इस संबंध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर केंद्र सरकार से तत्काल और कठोर कदम उठाने की मांग की है।