हरदोई: नवीन सब्जी मंडी में टूटा धर्म कांटा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, जिम्मेदार आंख बंद किए बैठे
Hardoi, Hardoi | Jan 11, 2026 लखनऊ रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में धर्म कांटा पिछले 1 महीने से टूटा पड़ा है जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन आंख बंद किये बैठे है। आपको बता दें की सब्जी मंडी में सब्जियों का थोक व्यापार होता है और शहर व आसपास के क्षेत्र के फुटकर सब्जी विक्रेता यहां सब्जी खरीदने आते हैं, टूटे हुए धर्मकांटे के ऊपर से बड़ी संख्या में पिकअप, ई रिक्शा और ठेलिया निकलते है।