हरदोई: पिहानी के रिहाइशी इलाके में दिखा मगरमच्छ, तालाब के बाहर देख ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग को दी गई सूचना
Hardoi, Hardoi | Jan 10, 2026 हरदोई के पिहानी कस्बे में शनिवार को मोहल्ला छिपीटोला में स्थित एक तालाब के बाहर मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। रिहाइशी इलाके के पास तालाब में मगरमच्छ की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मगरमच्छ का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।