हरदोई: इनर व्हील क्लब द्वारा 102वां इनर व्हील डे मनाया गया, वृद्धजनों को उपकरण वितरित किए गए
Hardoi, Hardoi | Jan 11, 2026 इनर व्हील क्लब द्वारा 102 वाँ इनर व्हील डे मनाया गया जिसमें वृद्धजनों को उपकरण वितरित किये गए।शहीद उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में क्लब की ओर से वृद्धजनों की सेवा एवं सहयोग के उद्देश्य से विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।वृद्धजनों को व्हीलचेयर, कान की मशीन, वॉकर, कमोड चेअर, घुटने की बेल्ट, कमर की बेल्ट, छड़ी,नी-वैस आदि सामग्री प्रदान की गई।