सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में पूजा करने जा रही वृद्धा की ट्रेन दुर्घटना में मौत, मर्ग कायम
मोतीनगर थाना ने वाले भूतेश्वर रेलवे फाटक के पास भूतेश्वर मंदिर जा रही एक वृद्धा की ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही थाना पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची और शव की पंचनामा कार्रवाई कर वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।