ढीमरखेड़ा: सिहरा टोला में आदिवासी महिलाओं का प्रदर्शन 9वें दिन भी जारी, आंगनबाड़ी केंद्र व कलेक्टर को गांव बुलाने की जिद
ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम कोठी के सिहरा टोला में नौवे दिन भी आदिवासी महिलाओं के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में तालाबंदी कर केंद्र के बाहर प्रदर्शन में बैठी रहीं आंगनबाड़ी केंद्र मामले में हुई अनियमिताओं को लेकर महिलाएं कलेक्टर को गांव बुलवाने की जिद पर अड़ी हुई हैं विभागीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा लगातार महिलाओं को समझाइश दी जा रही है